हुसैनाबाद नगर पंचायत के तीन वार्डों में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का हुआ  शिलान्यास

Palamu : हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है. शनिवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 08, वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 14 में पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए कुल तीन योजनाओं का एक ही दिन संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया. यह शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद आनंद कुमार एवं सरवरी बीबी के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया.

इसमें वार्ड नंबर 08 में नाली निर्माण, वार्ड नंबर 10 पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण और वार्ड नंबर 14 मे भीम प्रजापति के घर से जपला चौबे सड़क तक पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का नाम शामिल है।


इस मौके पर नगर अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि”नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है. लंबे समय से इन वार्डों के निवासी जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे. इस निर्माण कार्य के पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्वच्छता में सुधार होगा. ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गुणवता के साथ इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएं।


नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि हुसैनाबाद नगर पंचायत के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं. पीसीसी सड़क और नाली बन जाने से आम जनता को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी. आने वाले समय में अन्य छूटे हुए क्षेत्रों में भी विकास योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क और नाली बनने से बरसात के मौसम में होने वाली कीचड़ व जलजमाव की परेशानी से स्थायी राहत मिलेगी.

इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजकुमार कश्यप, उमा देवी, आनंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद अखिलेश यादव, समाजसेवी अजीत कुमार, प्रदीप पटेल (पीपी), मृत्युंजय सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह (पचंबा), उदय सोनी, खुर्शीद आलम, असगर आलम, प्रिंस मंसूरी, निज़ाम खान, राजेश सिंह,अंजय कुमार सिंह, राजेश मालाकार, उमेन्द्र ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में नगर पंचायत के नागरिक उपस्थित थे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!