हुसैनाबाद में झामुमो किसान मोर्चा ने मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन

जिलाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह ‘बबलू’ ने केक काटकर मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं

Palamu : झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन का जन्मदिन सोमवार को हुसैनाबाद में झामुमो किसान मोर्चा के कार्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह ने केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।

केक काटने के बाद उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच केक का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशी साझा की। इस दौरान पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में झामुमो किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!