छात्रों पर लाठीचार्ज सरकार की निकम्मेपन और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई:अमित

Latehar : जेपीएससी एवं जेएसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओ मे कथित भ्रष्‍टाचार एवं रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के उपर लाठी चार्ज किये जाने के विरोध में आजसू पार्टी भी झारखंड बंद के दौरान सड़कों पर उतरी और छात्रों की मांगों का समर्थन किया।जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार पांडेय के नेतृत्‍व में आसजू पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय मोड़ के पास टायर जला कर सरकार की लाठी चार्ज की घटना का विरोध किया।

आजसू नेता सड़कों पर बैठक सड़क जाम कर दिया।इस दौरान सड़क के दोनो किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी।आजसू जिला अध्‍यक्ष ने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें नहीं मानी जायेगी, आंदोलन जारी रहेगा।उन्‍होने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्‍य के साथ खिलवाड़ कर रही है।उन्‍होने कहा क‍ि जिस प्रकार झारखंड की सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रो के उपर लाठी चार्ज कराया, यह सरकार की निक्‍कमापन और बबर्तापूर्ण कार्रवाई है।जाम की खबर मिलने पर अंचल निरीक्षक उमेश प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियो को समझाने का प्रयास किया।मौके पर आजसू के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!