
11वीं बटालियन के जवानों व विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रगान का सामूहिक गायन
Latehar : स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 11वीं बटालियन सीआरपीएफ़ द्वारा सोमवार को ब्लॉक कॉलोनी स्थित मुख्यालय परिसर, लातेहार में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सीआरपीएफ़ के अधिकारियों एवं जवानों ने सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के विद्यार्थियों के साथ मिलकर “राष्ट्रीय गीत” का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर कमांडेंट, 11वीं बटालियन सीआरपीएफ़ रवि कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की भावना आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की प्रगति और विकास में योगदान देने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में सीआरपीएफ़ के अधिकारियों, जवानों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। सामूहिक गायन के दौरान परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।




