13 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद

Palamu : पलामू पुलिस को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि झारखंड में ₹10 लाख एवं बिहार में ₹3 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधराम जी महाराष्ट्र राज्य के ठाणे में छिपकर रह रहा है। उक्त सूचना के आधार पर एटीए मुम्बई द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधराम जी को हिरासत में लिया।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई हेतु दिनांक 06-11-2026 को पलामू पुलिस के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर श्री प्रशांत कुमार तथा पुअनि कुमार सौरभ, हरिहरगंज थाना को महाराष्ट्र भेजा गया। पलामू पुलिस के उक्त टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए वांछित माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधरामजी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को छतरपुर थाना कांड संख्या 166/23 में दिनांक 07-11-2026 को माननीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर पलामू लाया गया तथा दिनांक 09-11-2026 को माननीय न्यायालय, पलामू के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त माओवादी के विरूद्ध बिहार-झारखण्ड में कुल 63 कांड दर्ज हैं।

उक्त माओवादी को दिनांक 10-11-2026 को पिपरा थाना कांड संख्या 28/20 में पुलिस रिमांड के दौरान अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत केमो-दुधिया जंगल में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए अवैध आग्नेयास्त्र एवं भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद किए गए।

बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री

  1. 7.62 мм स्वचालित SLR राइफल -01
  2. 7.62 мм के जिंदा कारतूस 140 राउंड
  3. 0.303 MM के जिंदा कारतूस 150 राउंड
  4. SLR की खाली मैगजीन 03
  5. राइफल का बट 01
  6. मैगजीन पाउच -01
  7. फोर साइट – 01
  8. गोली रखने वाला चार्जर 04
  9. एम-सील 01
  10. सीलिंग 01
  11. टीन के केन 02 (एक बड़ा एवं एक छोटा)
  12. 12- सफेद रंग का केसिंग पाइप 01 गिरफ्तार माओवादी के विरुद्ध दर्ज कांड एवं प्रमुख आपराधिक / उग्रवादी गतिविधियाँ :-

पलामू जिला :- 32 कांड

गढवा जिलाः 01 कांड

औरंगाबाद (बिहार):- 20 कांड

गया जी (बिहार):-10 कांड।

छापामारी दल

  1. श्री दिव्यांश शुक्ला, भा.पु.से., अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद।
  2. श्री प्रशांत कुमार, झा.पु.से., अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर।
  3. पु.नि. चंदन कुमार, थाना प्रभारी, हुसैनाबाद।
  4. पु०अ०नि० कुमार सौरभ, हरिहरगंज थाना।
  5. पु.अ.नि. संजय यादव, थाना प्रभारी, नवाबाजार थाना।
  6. पु.अ.नि. मुकेश कुमार, लठिया पिकेट प्रभारी।
  7. पु.अ.नि. अमित कुमार, झारखंड जगुआर-10।
  8. पु.अ.नि. महेंद्र कुमार, झारखंड जगुआर-10।
  9. पु.अ.नि. सौरभ चौबे, थाना प्रभारी, छतरपुर थाना।
  10. पु.अ.नि. प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, पिपरा थाना।
  11. पु.अ.नि. विमल कुमार, हुसैनाबाद थाना।
  12. स.अ.नि. रेवाशंकर राणा, महुदंड पिकेट प्रभारी।
  13. आरक्षी रंजन टुटी अंगरक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद।
  14. आरक्षी 1966 रामनारायण विश्वकर्मा तकनिकी शाखा पलामू ।
  15. हुसैनाबाद एवं छतरपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान।

उक्त माओवादी संगठन के अन्य सहयोगियों एवं इस नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी अनुसंधान जारी है।

पुलिस द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!