
2 बाइक की टक्कर में 4 व्यक्ति घायल,एक की हालत गंभीर
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में सोमवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में विश्रामपुर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी तस्लीम अंसारी के पुत्र अंबर अली उम्र 18,जोहार अली उम्र 20 तथा पाटन थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी मुन्ना कुमार रवि उम्र 35 वर्ष,भतीजा गोलू कुमार उम्र 14 वर्ष का नाम शामिल है।

घटना के बारे में घायल जोहार अली के परिजनों ने बताया कि जोहार अली अपने छोटे भाई अंबर अली के साथ सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर किसी काम से जा रहा था।इसी बीच रास्ते में सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव के समीप पीछे से उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल सभी व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी जोहार अली की हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख-खख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।




