25 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Ranchi : चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुआ के समीप पुलिस ने अभियान चला कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की ०4 किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान जपुआ गांव निवासी रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन और दो किलो गुड़ जैसा पदार्थ भी बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल अफीम का वजन बढ़ाने में किया जाना था।

रविवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम लेकर चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम जब जपुआ गांव के पास पहुंची तो सड़क किनारे थैला लिए खड़ा संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से तीन प्लास्टिक पैकेट में रखी अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। इस मामले में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियान में पुलिस निरीक्षक बिपिन कुमार, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और एएसआई अशोक कुमार पांडेय शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!