Cabinet : झारखंड रोबोटिक्स फेस्टिवल के आयोजन को मिली स्वीकृति

Ranchi : झारखंड सरकार ने छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय क्वीज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया।कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित ‘साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्वीज’ होगी। प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा।

पहली श्रेणी कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए, दूसरी श्रेणी 11वीं, 12वीं और आईटीआई के छात्रों के लिए तथा तीसरी श्रेणी पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए होगी।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में रोबोटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।कैबिनेट बैठक में कुल 53 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा राज्य के उच्च एवं तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों के लिए ‘सर ज्ञानेंद्र चंद्र घोष स्कीम फॉर सेलिब्रेशन ऑफ डेज ऑफ साइंटिफिक एंड टेक्निकल इम्पोर्टेंस’ को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत राष्ट्रीय गणित दिवस और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाएगा।साथ ही झारखंड रोबोटिक्स फेस्टिवल के आयोजन को भी स्वीकृति दी गई, जिसमें 10 विभिन्न श्रेणियों के रोबोट डिजाइन शामिल होंगे।इसके अतिरिक्त, रांची, धनबाद और डाल्टनगंज के न्यायमंडलों में गठित तीन विशेष न्यायालयों के लिए जिला न्यायाधीश स्तर के तीन नए पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!