
7 की मौत, तेज आंधी और भारी बारिश में अस्पताल की दीवार ढहने से घटी घटना
Bengluru : बेंगलुरु के बोवरिंग अस्पताल के पास एक इमारत की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत और 7 अन्य घायल हो गए. मलबे की चपेट में सड़क किनारे दुकानदार और राहगीर आ गए. बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मौके का दौरा कर मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

जानकारी के अनुसार, गिरी हुई दीवार अस्पताल परिसर के पास स्थित थी और इसके मलबे की चपेट में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेता और राहगीर आ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने के साथ राहत कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.




