जहरीला जंतु के काटने से बिहार के 22 वर्षीय युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में रेलवे ट्रैक के नजदीक जहरीला जंतु के काटने से बिहार के एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय निवासी कृष्णा मांझी उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ठेकेदार के अंडर मोहम्मदगंज भजनिया में मजदूरी का काम करता था। बीती रात वह अन्य मजदूरों के साथ जमीन पर सोया हुआ था। इसी बीच रात के करीब 12:00 बजे एक जहरीला जंतु ने उसके गर्दन में काट लिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा घायल कृष्णा मांझी को इलाज के लिए मोहम्मदगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

वहीं पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।वही इस घटना के बाद से मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!