
केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं की कर रही है अनदेखी: पंकज तिवारी
Latehar : जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास की ओर किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस, पानी की बौछार तथा लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई निंदनीय है। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
पंकज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया गया, जिसे देश की जनता कतई बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जितनी भी क्रूरता करले कांग्रेस झुकने वाला नहीं है।





