पांकी में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का सामान पुलिस ने किया बरामद
Palamu : पलामू पुलिस ने पांकी में भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा पांकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम जिरो टोला बाधमरी पांकी में लाला सिंह के दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का उत्पादन एवं खरीद बिक्री किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानूसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी के क्रम में लाला सिंह के दुकान जो ताला बन्द था से भारी मात्रा अवैध अग्रेजी शराब एवं शराब बनाने की सामाग्री बरामद की गई। बरामद सामानो की विधिवत् रूप से जप्त किया गया।
बरामदगी
अवैध शराब का बोतल 13 पेटी
05 गैलन स्प्रीट-250 लीटर
काफी मात्रा में शराब की बोतल का रैपर (स्ट्रीलिंग रिजर्व, मास्टर ब्लेडिंग सिगनेचर विस्की, रॉयल स्टेज, विस्की)
झारखंड सरकार का लोगो लगा हुआ स्टीकर 1940 पीस
शराब के रंगीन करने के लिए चौकेलेट ब्राउन रंग का प्लास्टीक में लाल रंग का पदार्थ
खाली सीशा का बोतल 1530 पीस
छापामारी दल
- प्रशांत कुमार 2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पॉकी) पलामू।
- दीपक कुमार सिंह पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी (पॉकी)
- स०अ०नि० नवल किशोर दुबे
4, हव० राजेश बरवा
- आ0/416 विकेश गोस्वामी
6,आ0/91 संतोष लाल
7,आ0/963 सुधीर कुमार




