पांकी: चोरी का विरोध करने पर दुकानदार पर तानी रिवॉल्वर, आरोपी गिरफ्तार

दुकानदार की बहादुरी से नाकाम हुई वारदात, रिवॉल्वर सहित आरोपी पुलिस के हवाले

Palamu : पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर तेतराई बंगला के समीप शुक्रवार रात एक किराना दुकान में चोरी और हथियार के बल पर धमकाने की घटना सामने आई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, तेतराई सेखपट्टी निवासी मोहम्मद अरमान नामक युवक कथित रूप से किराना दुकान में पहुंचा और चोरी करने लगा। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने रिवॉल्वर निकालकर दुकानदार पर तान दी और धमकाने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि दुकानदार ने हिम्मत का परिचय देते हुए आरोपी और उसके हाथ में मौजूद रिवॉल्वर को पकड़ लिया। इसके बाद तत्काल दुकानदार ने इसकी सूचना पांकी थाना की पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

पांकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!