पांकी से हुरलोंग जाने वाली सड़क का हाल, बनते ही हो गया जर्जर, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर उठाया सवाल
Palamu : पांकी हुरलोंग से आसेहार होते हुए राजपुर तक हाल ही में बनी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के महज एक से डेढ़ महीने के भीतर ही कई स्थानों पर सड़क धंसने लगी है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सबसे हैरानी की बात यह रही कि सड़क निर्माण कराने वाले ठेकेदार की ही गाड़ी सड़क में फंस गई। लोगों का कहना है कि इस घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण नई सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सरकारी राशि से बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आम जनता को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।हालांकि, इस मामले में संबंधित विभाग या निर्माण एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




