गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पहुंचा हुसैनाबाद के पथरा गांव, अंतिम संस्कार की हो रही तैयारी
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के पथरा गांव पहुंचा सुजीत सिन्हा का शव। इस मौके पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। साथ ही ग्रामीणों का भीड़ लगा है।

बता दें कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड के उसके पैतृक गांव मरहा पथरा में किया जाएगा। परिजनों के अनुसार, गांव के समीप कररबार नदी के तट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका दाह संस्कार होगा। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।



