डिज्नीलैंड मेला का विधायक आलोक चौरसिया, मेयर अरुणा शंकर व उपमेयर मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के शिवाजी मैदान में बुधार को श्रावणी डिजनिलैंड मेला का उद्घाटन विधायक आलोक कुमार चौरसिया,मेयर अरुणा शंकर,डिप्टी मेयर मनोज,वार्ड पार्षद नीरा देवी सहित पवन गुप्ता,जितेंद्र अग्रवाल और कल्लू चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

मौके पर उपस्थित विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पलामू के लिए यह मेला खास है. मेला के माध्यम से लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिलता है. मेला से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को रोजगार भी मिलता है. डिजनीलैंड मेला पिछले कई वर्षों से लग रहा है. यह सावन महीना तक चलता है. मेला में लोग उत्साहित रहते हैं. दूर-दूराज क्षेत्र के लोग मेला देखने के लिए आते हैं।

मेला के आयोजक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार मेले में कई झूले खास है. मगर इसमें सबसे अनोखा जलपरी है।बताया की जिस जल परी को देखने लोग दुबई जाते है वो पलामू में ही देखने को मिलेगा।उन्होंने बताया की मेला में महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया है।मेला में इस बार एक नई चीज आई है।जो है छिपकली झूला इसके आलावा टावर झूला, सुनामी झूला सहित कई प्रकार के झूले लगाये गये हैं।

मेले में खरीदारी के लिए तरह-तरह के स्टॉल भी लगाये गये हैं।बताते चले की डिजनीलैंड मेला पलामू जिले के लिए यादगार मेला लगता है. यहां मीना बाजार से लेकर एक से बढ़कर एक आकर्षक झूले लगते है।जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!