Palamu: पिस्तौल, मोबाइल सहित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी भी अरेस्ट

Palamu : पलामू पुलिस ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद ग्राम से एक चोरी की पैशन प्रो मोटरसाईकिल, एक देशी लोडेड कट्टा और दो मोबाईल बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपी को भी अरेस्ट करने में सफलता पाई है।

दिनांक-04.08.2026 को संध्या में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम साहद में एक
नवनिर्मित मकान में कुछ लोग नशा पान कर रहे है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए गश्ती दल के साथ छापामारी किया तो दो लड़के वहाँ से मौका देखकर फरार हो गये। परंतु दो लड़के 1. राहुल कुमार भुईयाँ पिता रमेश कुमार राम 2. प्रिंस कुमार पिता नरेन्द्र राम दोनों सा०-साहद, थाना- लेस्लीगंज, जिला पलामू को सशस्त्र बल के मदद से पकड़ लिया गया। वहाँ पर एक बिना नम्बर प्लेट का एक मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया। पकड़ाये लड़के एवं बिना नम्बर प्लेट के मोटरसाईकिल के साथ पुछ-ताछ हेतू थाना लाया गया। पुछ-ताछ के क्रम में पकड़ाये लड़को ने बताया की उक्त मोटरसाइकिल को कुलदीप भुईयाँ पिता- जंगी भुईयों जितेन्द्र भुईयाँ दोनों सा0-अखौरी पतरा, थाना- लेस्लीगंज, जिला पलामू ने डालटनगंज से चोरी किया था। जिसे हम दोनों विक्री करने हेतू छुपाकर रखे थे। पकड़ाये लड़को के मोबाईल का जाँच किया तो पाया गया कि उनके मोबाईल में हथियार के साथ फोटो है। इस आधार पर अभियुक्तो के घर छापामारी की गई तथा उनके निशानदेही पर एक देशी लोडेड कट्टा हथियार को बरामद किया गया। दोनों लड़को को गिरफ्तार किया गया।

इस संदर्भ में लेस्लीगंज थाना कांड सं0-114/2026, दिनांक 05.08.2026 धारा-317(5)/3(5) BNS-2023 एवं 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। तथा अन्य के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है। इस आशय की जानकारी पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने पत्रकारों को दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

  1. राहुल कुमार भुईयाँ पिता- रमेश कुमार राम 2. प्रिंस कुमार पिता- नरेन्द्र राम दोनों सा0-साहद, थाना लेस्लीगंज, जिला-पलामू

बरामदगी

  1. एक चोरी कि पैशन प्रो मोटरसाईकिल 2. एक देशी लोडेड कट्टा 3. दो अदद मोबाईल

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी :-

  1. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पाँकी)

2 थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय लेस्लीगंज थाना, पलामू

  1. स0अ0नि0 हरेन्द्र पासवान लेस्लीगंज थाना, पलामू
  2. लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड एवं चालक

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!