Palamu: पिस्तौल और गोली के साथ 2 आरोपी अरेस्ट

Palamu : पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार मेदिनीनगर शहर थाना अन्तर्गत अवैध अड्‌डाबाजी के विरुद्ध मेदिनीनगर शहर के विभिन्न स्थानों पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पलामू के नेतृत्व में छापामारी चल रही थी। तभी छापामारी के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू को सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेडकर पार्क के पास दो अज्ञात व्यक्ति अवैध हथियार का खरीद-बिक्री करने की बात कर रहे है।

इस सूचना के सत्यापन हेतु छापामारी दल में शामिल पुअनि श्रीराम शर्मा, पुअनि अनिल कुमार यादव, पुअनि राकेश सिंह, पुअनि धनश्याम मिश्रा एवं शहर थाना गश्ती दल को आवश्यक निर्देश देते हुए अम्बेडकर पार्क के पास पहुंचे और छापामारी दल के सहयोग से बताये गये स्थानों को घेरा गया। तत्पश्चात उक्त स्थान से दो व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। जिसे छापमारी दल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली बरामद हुआ। अवैध हथियार के बारे में वैध कागजात की मांग किया गया तो उसके द्वारा कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया गया। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पत्रकारों को दी।

बरामद किये गये समानों को विधिवित जप्त करते हुए शहर थाना कांड सं0-289/26, दिनांक-05.08.26 धारा-25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया।

बरामदगीः-

  1. एक देशी कट्टा।

2 एक जिन्दा गोली।

गिरफ्तार अभि०/निरुद्ध व्यक्तियों का नामः-

  1. अंशु कुमार चन्द्रवशी उम्र करीब 18 वर्ष पे० संजय राम सा० कुण्ड मुहल्ला हास्पिटल चौक, थाना- शहर जिला- पलामू ।
  2. एक विधि-विरुद्ध नाबालिक बालक।

छापामारी दलः-

  1. राजेश यादव, अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, सदर पलामू
  2. श्रीराम शर्मा, पु०अ०नि०, शहर थाना. पलामू
  3. अनिल कुमार यादव, पु०अ०नि०, शहर थाना, पलामू
  4. राकेश सिंह, पुअनि, शहर थाना, पलानू
  5. घनश्याम मिश्रा, पुअनि. शहर थाना, पलामू ।
  6. लकडा, पु०अ०नि०, शहर थाना, पलामू ।
  7. सिलास पूर्ती. स०अ०नि०, शहर थाना, पलामू ।
  8. शहर थाना सशस्त्र बल, पलामू ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!