देशभक्ति गीतों से गूंजा शिशु विद्या मंदिर, एसएसबी के साथ हुआ वृक्षारोपण अभियान

Latehar : स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को रेलवे स्टेशन बाजकुम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, लातेहार में देशभक्ति गीत एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), लातेहार के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी के निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक कुंदन कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव विवेक गुप्ता, पूर्व आचार्य अवधेश कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवल्लम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद वरिष्ठ आचार्य विनय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।इसके उपरांत एसएसबी के अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य पुरुषोत्तम वैद्य, धीरज राम, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, रविशंकर, धनंजय कुमार एवं विद्यालय के आचार्या खुशबू कुमारी, प्रीति कुमारी ,खुशबू राठौर, पूजा कुमारी, रिंकू कुमारी, श्वेता कुमारी व विद्यालय के कर्मचारियों की महत्ती भूमिका रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!