
1 नवंबर 2026 को चलो दिल्ली रामलीला मैदान : पंकज तिवारी

Latehar : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने झारखंड वासियों से 1 नवंबर 2026 को वोट बचाओ देश बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में चलने का अपील किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री तिवारी ने कहा है कि यह लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में लड़ी जा रही है इस रैली का उद्देश्य लोकतंत्र में वोट की चोरी ,हेरा फेरी करने वालों को हटाने को लेकर है।इसमें सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है आमजन एसआईआर के नाम पर परेशानियां झेल रहे हैं और उन्हें नोटिस पर नोटिस प्रमाण निकालने के लिए दौड़ीया जा रहा है, जिससे त्रस्त आम जनता इस आंदोलन को भरपूर समर्थन दे रहे हैं ।
श्री तिवारी ने कहा है कि केंद्र में बैठी भाजपा गठबंधन की नरेंद्र मोदी सरकार डरी हुई है तरह-तरह के प्रोपगेंडा बना रही है,देश की जनता उनके सारे क्रियाकलापों से अवगत हैं, अब उनकी तानाशाही, जुमलेबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे, इतिहास गवाह कि कांग्रेस व देशवासियों ने ब्रिटिश हुकूमत से मुक्ति दिलाया अब समय आ गया है कि तानाशाह जुमलेबाज भाजपा गठबंधन सरकार से मुक्ति दिलाए भारत देश के मजबूत लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करें।




