Palamu : तीन दिन से लगातार हो रही है बारिश,बावजूद छाता लेकर ट्रैफिक प्रभारी जनता की सेवा में हैं तैनात

Palamu : चक्रवाती तूफान अर्णब के कारण पलामू जिले में बुधवार से ही बारिश शुरू हो गई है। जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बारिश की वजह से लोग अपने घरों में दुबके हुए है।परंतु ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस बारिश में भी छाता लेकर अपने जवानों के साथ ड्यूटी में तैनात देखे गए।

इस संबंध में जब पत्रकार के द्वारा जब ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस से पूछा गया कि लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है।इसके बाद भी आप छाता लेकर ड्यूटी में लगातार तैनात है।तो उन्होंने जवाब दिया कि पुलिस की ड्यूटी कभी भी खत्म नहीं होती है।पुलिस जनता की सेवा के लिए 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहती है। ताकि जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि शहर में यदि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं रहेगी तो लगातार जाम की समस्या बनी रहेगी।जिसके कारण लोगों को समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि शहर में जाम की समस्या ना हो इसके लिए बारिश के बावजूद भी उन्होंने हर चौक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को तैनात कर रखे है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!