झारखंड सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच शुरू हुई वार्ता
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में आंदोलनरत छात्र प्रतिनिधि और सरकार के बीच वार्ता शुरू हो गई है. सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता शुरू हो गई है.

सरकार की ओर से चार मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचा, जबकि कुछ देर के बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल भी वहां पहुंच गया. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच मांगों पर बातचीत चल रही है. स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दोनों प्रतिनिधिमंडलों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है.
बता दे की झारखंड लोक सेवा आयोग सहित अन्य परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर विगत 14 दिनों से छात्रों का आंदोलन रांची में चल रहा है. इस आंदोलन का कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है।



