बटाने डैम में डूबने से 22 वर्षीय युवती की हुई मौत

Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना के महज 2 किमी दूरी पर पुरानी थाना रोड निवासी प्रमोद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्री रेखा गुप्ता की मौत बटाने डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार करीब 12 बजे के बताया जा रहा है।

मृतिका रेखा गुप्ता अपने जीजा भूषण गुप्ता के साथ घूमने गई थी। रेखा गुप्ता और जीजा भूषण गुप्ता एवं उनकी बच्ची भी साथ में थी। मृतक के मां ने बताया कि दो दिन पहले मेरी बेटी रेखा के द्वारा कही जा रही थी कि हम अनाथ आश्रम जाना चाहते हैं। जबकि हमलोग उसे माना कर रहे थे। फिर भी वह पैसा की मांग कर रही थी। पूरे परिवार उसे समझने की कोशिश कर रहे थे।

अचानक सुबह बोली कि हम घूमने के लिए हड़ियाही डैम जाएंगे। अपने दामाद भूषण गुप्ता के साथ भेज दिए। रेखा गुप्ता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी।

घटना के सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर अंत्यपरीक्षण के मेदनी राय मेडिकल कॉलेज मेदिनीनगर को भेज दिया गया।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अत्यंत परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की खुलासा हो सकता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!