पलामू के रामगढ़ में सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोरी की मौत
Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाटम गांव में सर्पदंश से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। मृतका की पहचान दिनेश परहिया के पुत्री रूबी कुमारी उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रूबी कुमारी अपने घर के चारपाई पर सोई थी।इसी बीच सांप ने काट लिया। जानकारी के बाद परिजनों ने तत्काल उसे ईलाज के लिए मेदनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजे अस्पताल लेकर पहुँचे।जहाँ डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर मृत घोषित किये जाने के बाद भी परिजन उसे जीवित समझकर ईलाज के लिए तूमबागड़ा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। परंतु वहां भी चिकित्सकों ने रूबी कुमारी को मृत पाया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



