तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

Ranchi : गिरिडीह स्थित पचम्बा उप नगर थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार की सुबह दो बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। दोनों बच्चों में एक रानीखावा के रहने वाले शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक शामिल हैं।

दोनो की उम्र लगभग 13 साल की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सड़क किनारे स्थित तालाब में कमल का फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बताया गया कि उनके साथ मौजूद एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे रानीखावा इलाके में मातम छा गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!