तरहसी : 490 ग्राम गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट
Palamu : पलामू पुलिस ने तरहसी थाना क्षेत्र से एक गाजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली कि तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम तिरौंधा में अंकित कुमार सिंह नाम का व्यक्ति अपना दुकान में मादक पदार्थ (गांजा) रखा हुआ है, जिसे वह बिक्री करता है।

प्राप्त सुचना के संबंध में वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुचित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित टीम के साथ सरकारी वाहन से थाना से प्रस्थान किया। ग्राम तिरौंधा में अंकित कुमार सिह उम्र-19 वर्ष पिता-दिलिप सिंह का दुकान का पता लगाकर पहुंचा। अंकित कुमार सिंह के दुकान का तलाशी लिया गया तलाशी के क्रम में अंकित कुमार सिंह के दुकान में एक काला पोलिथिन मे 490 ग्राम गांजा जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ रखा पाया गया, जिसे बरामद किया गया। बरामदगी के पश्चात गांजा को विधिवत जप्त किया गया था। अंकित कुमार सिंह पिता-दिलिप सिंह ग्राम-तिराँधा थाना-तरहसी जिला-पलामू को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अंकित कुमार सिंह उम्र-19 वर्ष पिता-दिलिप सिंह ग्राम-तिराँधा थाना-तरहसी जिला-पलामू ।
बरामदगी
- अभियुक्त के दुकान से एक काला पोलिथिन मे 490 ग्राम गांजा
आपराधिक इतिहास
- तरहसी थाना कांड सं0-40/25 दिनांक-17/05/2025 धारा-126 (2)/115(2)/324(2)/352/351(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता।
छापामारी मे शामिल सदस्य
- श्री प्रशांत कुमार-02 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय लेस्लीगंज
- पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी राजेश रंजन
- पु०अ०नि० अनन्त कुमार सिंह
- स०अ०नि० महताब आलम
- हव० टोकन गोप
- आ0/13 चन्दन कुमार दुबे
- चा०आ० मनोज कुमार यादव




