65 वर्ष वर्षीय व्यक्ति लापता परिजन परेशान आमजनों से सहयोग की अपील
Palamu: मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव निवासी बंधन प्रजापति उम्र 65 वर्ष मंगलवार की सुबह 9:00 बजे से लापता है।जानकारी के अनुसार बंधन प्रजापति मंगलवार की सुबह अपने पुत्र सत्येंद्र प्रजापति के साथ बाइक पर सवार होकर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

डालटनगंज से उन्हे ट्रेन पकड़ कर रिश्तेदार के घर सतबहिनी जाना था। रात 10:00 बज गए परंतु अभी तक वह अपने रिश्तेदार के घर नहीं पहुंचे हैं उनका कोई अता पता नहीं है।जिसके कारण परिजन काफी चिंतित और परेशान है।परिजनों ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो परिजनों के मोबाइल नंबर 9973 9561 71 पर संपर्क कर जानकारी दे।




