
पलामू रेंज के DIG ने किया बरवाडीह थाना का निरीक्षण, कांडों के अनुसंधान की गहन समीक्षा

Latehar : पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) ने मंगलवार को बरवाडीह थाना का निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
निरीक्षण के दौरान DIG ने थाने के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की जांच की तथा दर्ज कांडों के अनुसंधान की गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के अनुसंधान में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से निवारण करने तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। DIG ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को बेहतर कार्यप्रणाली के साथ आम जनता के बीच विश्वास कायम रखने का निर्देश दिया।





