
थाना दिवस में 14 मामले आए, छह मामलों का हुआ निष्पादन
Latehar : जिले के विभिन्न थाना परिसरों में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि एवं अन्य मामलों से संबंधित समस्याओं को लेकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए।
थाना दिवस के दौरान कुल 14 मामले प्राप्त हुए, जिनमें भूमि से संबंधित 10 तथा अन्य चार मामले शामिल थे। इनमें से छह मामलों का निष्पादन किया गया।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका निष्पादन किया गया। छिपादोहर थाना प्रभारी मो. यकीन अंसारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना तथा भूमि विवाद समेत अन्य मामलों के त्वरित निष्पादन में सहयोग करना है।





