जहरीला पदार्थ का सेवन कर महिला ने की आत्महत्या
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में एक महिला ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान सुआ गांव निवासी पुष्पा कुमारी उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात पुष्पा मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




