लक्ष्मी शिशु वाटिका स्कूल जपला में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
हुसैनाबाद : लक्ष्मी शिशु वाटिका प्ले स्कूल जपला के प्रांगण में रक्षाबंधन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के बहनों ने सभी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधी,आरती की, तिलक की, फिर मिठाई खिलाकर इस प्रेम और विश्वास रूपी धागे के कार्यक्रम को सफल बनाया। इस विशेष कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भाई और बहन का यह त्यौहार प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। यह त्यौहार विश्वास और प्रेम का प्रतीक है।

बहन भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई से वचन लेते हैं, कि आप मेरे सुख-दुख में साथी बने रहेंगे। मेरी रक्षा करेंगे। और भाई भी अपनी बहनों के वचन देते हैं, कि जब तक जीवन रहेगा। तब तक मैं आपका साथ देता रहूंगा। साथ ही उन्होंने लक्ष्मी शिशु वाटिका प्ले स्कूल जपला परिवार की ओर से अभिभावक एवं छात्रों को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय सभी बच्चों और शिक्षक गण का भरपूर सहयोग रहा मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल विवेकानंद सिंह शिक्षक कमलेश्वर सिंह, गणेशाराम, कुश कुमार, अंशु कश्यप, दीपक कुमार, नेहा राय, नेहा अग्रवाल, लक्ष्मी कुमारी, नैना कुमारी, अलीना खातून, नेहा राय, माया कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थी।




