ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत.

Latehar :प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ खलारी मुख्य पथ पर मारंगलोइया के समीप पिछली रात ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरेन्जा निवासी हीरालाल भुइँया, 20 वर्ष, पिता बालेश्वर भुइँया, चतरा जिला के टंडवा काम करने के लिए गया हुआ था।

जहां से वह वापस मुरपा तक किसी गाड़ी से लिफ्ट लेकर आया था।फिर पैदल ही अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान मारंगलोइया के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।चिकित्सक दयानंद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर का चक्का शरीर में चढ़ जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार युवक की शादी महज एक माह पूर्व चतरा जिला के धनगडा में हुई थी।युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!