सोशल मीडिया में अचानक छा गए झारखंड वाले प्रशांत किशोर, मिल रही है जमकर बधाइयां

Ranchi : झारखंड वाले प्रशांत किशोर सोशल मीडिया में अचानक छा गए। सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर को जमकर बधाइयां मिल रही है। आखिरकार इन्हें झारखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी अभी-अभी मिली है। प्रशांत किशोर को प्रदेश स्तरीय पद मिलने से उनके समर्थकों में काफी खुशी है और वे सोशल मीडिया पर इन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशांत किशोर को बधाइ दी है।

कौन हैं प्रशांत किशोर ?

बता दें कि प्रशांत किशोर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र हैं। श्री किशोर झारखंड के एक जुझारू और मंजे हुए पॉलिटिशियन है। राधा कृष्ण किशोर एकीकृत बिहार के समय से ही छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तीन दशक से अधिक समय से राधा कृष्ण किशोर राजनीति की दुनिया में चहलकदमी कर रहे हैं। राधा कृष्ण किशोर की गणना राजनीति की दुनिया में चाणक्य से की जाती है। इन्हें सचमुच राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एवं हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने अपने फेसबुक पर लिखा :

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन के रूप में प्रशांत किशोर की नियुक्ति का स्वागत करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सदस्य कोऑर्डिनेशन कमिटी एवं हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति मिलेगी। हृदयानंद मिश्र ने कहा कि प्रशांत किशोर एक सक्षम, युवा, दूरदर्शी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनमें जमीनी स्तर पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की विशेष क्षमता है। ग्रामीण समाज के बीच सहजता से घुल-मिलकर पारिवारिक आत्मीयता एवं विश्वास का वातावरण तैयार करना उनकी बड़ी विशेषता है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के बीच संगठन की पहुंच को और व्यापक बनाने के लिए ऐसे युवा नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल पद की जिम्मेदारी न निभाए, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझे और उसे कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन से जोड़े। प्रशांत किशोर में यह क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशांत किशोर अनुसूचित जाति विभाग को केवल सांगठनिक रूप से मजबूत करने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि दलित, वंचित, गरीब एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों और सम्मान की आवाज को भी मजबूती प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में कांग्रेस का सामाजिक न्याय का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचेगा। श्री मिश्र ने प्रशांत किशोर के मनोनयन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू जी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!