रांची सेमफोर्ड हॉस्पिटल के फील्ड मैनेजर अमित चंदेल के पुत्र का जन्मदिन मनाया गया, लोगो ने दिया आशीर्वाद
Palamu : रांची सेमफोर्ड हॉस्पिटल के फील्ड मैनेजर अमित कुमार चंदेल के पुत्र अनंत कुमार का जन्मदिन मंगलवार को काफी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मंगलवार की सुबह अमित चंदेल अपने पुत्र अनंत कुमार के साथ मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने विधिवत पूरा अर्चना की। मंदिर के आसपास मौजूद जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया।अपने पुत्र अनंत कुमार के जन्मदिन पर अमित चंदेल ने उसे ढेर सारी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा की अनंत तुम अपने नाम की तरह ऐसे ही मुस्कुराते रहो। तुम्हारे जीवन की हर राह खुशियां और सफलताओं से भरी हो तथा ईश्वर की कृपा सदैव तुम पर बनी रहे।वही जन्मदिन के शुभ अवसर पर अनंत के परिचित व रिश्तेदारों ने भी उसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दिए।



