
लोहा स्क्रैप चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, करीब 5 टन स्क्रैप बरामद
Latehar : चंदवा थाना कांड संख्या 171/26, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज लोहा स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास उरांव (दामोदर), मैनाथ गंझू (चतरो) एवं रवि कुमार सिंह (महुआमिलान) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 5 टन लोहा स्क्रैप, एक पिकअप वैन तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।





