गोदाम और दुकान कॉम्प्लेक्स से चप्पल चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार,भेजा गया जेल
Palamu : शहर थाना की पुलिस ने बाजार क्षेत्र में गोदाम और दुकान से चप्पल चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि वादी मो० मुर्तजा, पे०- मो० समसुद्दीन, सा०- पनेरीगली कुण्ड मुहल्ला, डाल्टनगंज के लिखित आवेदन के आधार जेड क्यू टावर कंपलेक्स स्थित उनके जूता चप्पल दुकान में अज्ञात के विरूद्ध चोरी करने के आरोप में शहर थाना कांड संख्या 350/2026 दिनांक- 12/09/2026 धारा- 331 (4)/305 (a) भा0 न्या0सं0 दर्ज किया गया है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार कांड के अनुसंधान में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 12/09/2026 को परवेज आलम, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता बिलाल अंसारी, सा०- साईं मुहल्ला, राहत नेजाम हॉस्पिटल के पास, पहाड़ी मुहल्ला, थाना- शहर जिला- पलामू के निशानदेही पर 44 जोड़ा पैरागोन कंपनी का चप्पल बरामद किया गया है।
उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर 13 सितंबर को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के पास से 44 जोड़ा पैरागोन कंपनी का चप्पल बरामद किया है।गिरफ्तार व्यक्ति- परवेज आलम, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता बिलाल अंसारी, सा०- साई मुहल्ला, राहत नेजाम हॉस्पिटल के पास, पहाड़ी मुहल्ला, थाना- शहर जिला- पलामू रहने वाला है।





