मोहम्मदगंज: palamu SP के निर्देश पर ग्रामीणों से समन्वय बनाने को लेकर थाना प्रभारी ने पंचायत बीट पदाधिकारीयो का किया गठन
PALAMU : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रत्येक पंचायत में एक बीट प्रभारी बनाया गया।जिसमें थाना में मौजूद विभिन्न पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहम्मदगंज पंचायत बीट प्रभारीयो में एसआई मनोज मुंडा को भजनिया पंचायत का बीट प्रभारी,एएसआई प्रदुमन पासवान को सोनबरसा पंचायत बीट प्रभारी,एसआई हरेंद्र प्रसाद को रसूलपुर पंचायत बीट प्रभारी,मुद्दीन अंसारी भली पंचायत बीट प्रभारी,एएसआईअनिल कुमार को बड़ांडा पंचायत बीट प्रभारी,एएसआई बुडू उरांव को कादल पंचायत बीट प्रभारी एसआई भगवान पूर्ति को बनाया गया। वर्तमान में कुछ पदाधिकारी श्रावणी मेला ड्यूटी में देवघर गए हुए हैं ,उसके स्थान पर नजदीकी पंचायत के बीट प्रभारियों को डबल प्रभार दिया गया है।
बीट-बार अधिकारी बनाए जाने का एक ही उद्देश्य है कि उस बीट क्षेत्र के लोगों का जन समस्या को त्वरित गति से समाधान करना है और सभी ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करना और अपराध क्षेत्र में नियंत्रण हेतु विशेष निगरानी रखी जा सकती हैं ।




