हुसैनाबाद: दस दिन के अंदर तीन बाइक और एक ट्रैक्टर की चोरी, लोगों में चोरी की घटना से दहशत का माहौल

Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले दस दिनों के दौरान चोरों ने तीन बाइक और एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया है. लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

चोरी गई तीन बाइकों में एक बाइक हैदरनगर थाना क्षेत्र के हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप लावारिस हालत में बरामद की गई थी. हैदरनगर पुलिस ने बाइक को बरामद कर हुसैनाबाद थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।पहली घटना तीन सितंबर की रात की है. जपला स्टेशन रोड निवासी मनीष यादव के घर के बाहर उनकी एचएफ डीलक्स बाइक खड़ी थी. सुबह उठने पर बाइक गायब मिली. उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद चार सितंबर को मनीष यादव ने हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की.

इसी दौरान हैदरनगर पुलिस ने हुसैनाबाद पुलिस को सूचना दी कि हैदरनगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक एचएफ डीलक्स बाइक लावारिस हालत में बरामद की गई है।दूसरी घटना छह सितंबर की है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरहा गांव निवासी पवन कुमार बी बाजार मॉल में कर्मचारी हैं।उन्होंने प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक मॉल के बाहर खड़ी की थी. दोपहर करीब दो बजे लंच के लिए जब वह मॉल से बाहर निकले, तो बाइक मौके से गायब थी. इसके बाद उन्होंने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी की घटना कैद हो गई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मॉल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।तीसरी घटना नौ सितंबर की है. जपला चौबे निवासी विकास कुमार चौधरी एक्सप्रेसबीच कार्यालय में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं. उन्होंने अपनी स्पलेंडर बाइक नंबर JH 03-8470 हरिहर चौक स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी की थी और काम करने चले गए।कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले, तो बाइक वहां नहीं थी।आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।वाहन चोरी की चौथी घटना 12 सितंबर की रात हुई. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गमहर बिगहा गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने अपना ट्रैक्टर नंबर BRGB 9787 रोज की तरह घर के बाहर खड़ा किया था. रात करीब 10.30 बजे खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए. 13 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे योगेंद्र सिंह सोकर उठे और घर से बाहर निकले, तो ट्रैक्टर गायब था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।योगेंद्र सिंह ने थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया है कि उन्होंने उक्त ट्रैक्टर अप्रैल 2026 में नबीनगर थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव निवासी शुभम कुमार सिंह से खरीदा था. हालांकि, ट्रैक्टर का अब तक उनके नाम पर हस्तांतरण नहीं हुआ है।

लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस मामले के उद्भेदन और वाहन चोर गिरोह का पता लगाने में जुटी है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही वाहन चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!