Palamu: अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में रीमा सेवा सदन को किया गया सील
मेदिनीनगर सदर के अनुमण्डल पदाधिकारी संजय पांडे के नेतृत्व में सदर अस्पताल के नजदीक रीमा सेवा सदन को सील किया गया।

इस संबंध में सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की संध्या 7:45 बजे असैनिक शल्य चिकित्सक सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पलामू के साथ संयुक्त रूप से जनशिकायतों के सत्यापन के आलोक रीमा सेवा सदन, सदर अस्पताल के सामने का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित कमियाँ/अनियमितताएँ पाई गई:-1. रीमा सेवा सदन के परिसर के संबंध में वैध Rent Agreement/ किरायानामा उपलब्ध नहीं पाया गया।2. निरीक्षण के समय परिसर में कोई भी चिकित्सक अथवा स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित नहीं पाया गया।3. OT Register, Indoor Register, Discharge Register तथा संबंधित चिकित्सकों के Consent/Agreement Letter आदि आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए।4. Biomedical Waste(BMW) के समुचित निस्तारण / व्यवस्था से संबंधित आवश्यक प्रबंध संतोषजनक नहीं पाया गया तथा उपलब्ध व्यवस्था की अवधि की वैधता समाप्त पाई गई।5. रीमा सेवा सदन में Fire Safety से संबंधित आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं पाई गई।6. OT Room सहित संपूर्ण परिसर में अत्यंत अस्वच्छ एवं अपर्याप्त स्वच्छता व्यवस्था पाई गई।7. OT Room में Anaesthesia हेतु आवश्यक व्यवस्था/वर्क स्टेशन उपलब्ध नहीं पाया गया।B. OT में आवश्यक OT Lamp के स्थान पर साधारण Examination Lamp का उपयोग किया जा रहा था।9. OT Table अत्यंत गंदा तथा क्षतिग्रस्त, फटा हुआ पाया गया, जो संक्रमण नियंत्रण एवं मरीजों की सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर स्थिति है।10. किसी भी प्रकार की Emergency Medical Situations से निपटने हेतु आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा उपकरण, दवाएँ एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध नहीं पाई गई।11. रीमा सेवा सदन में आवैध रूप से बिना किसी वैद्य लाईसेंस के दवा दुकान का भी संचालन किया जा0रहा था।वही उपर्युक्त कमियों से स्पष्ट है कि रीमा सेवा सदन में मरीजों को सुरक्षित एवं मानक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएँ उपलब्ध नहीं हैं। विशेष रूप से चिकित्सकीय / स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति, OT की दयनीय स्थिति, Fire Safety व्यवस्था का अभाव, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का अभाव तथा संक्रमण नियंत्रण एवं Biomedical Waste Management से संबंधित कमियाँ मरीजों के जीवन सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत गंभीर हैं।
मरीजों के हित एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तथा रीमा सेवा सदन में चिकित्सा सेवाओं के संचालन को तत्काल प्रभाव से रोकना आवश्यक एवं न्यायोचित प्रतीत हुआ।रीमा सेवा सदन के संपूर्ण परिसर को तत्काल प्रभाव से सील किया कर दिया गया सीलिंग की कार्रवाई के समय रीमा सेवा सदन में दो महिला मरीज भर्ती पाए गए।




