चैनपुर: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 11 वर्षीय बच्ची की मौत
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव निवासी विनोद चौधरी की पुत्री संध्या कुमारी उम्र 11 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम संध्या कुमारी अपने घर से कुछ दूर पर खेत में घास काटने गई थी।इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा संध्या कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक संध्या कुमारी के पिता विनोद चौधरी बाहर में मजदूरी का काम करते हैं घर में सिर्फ मां है।जिसका रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



