दिशोमगुरु शिबू सोरेन के नाम पर हुसैनाबाद में होगा 3 ऐतिहासिक कार्य

DIJITAL DESK – UNITED PALAMU

जपला रेलवे स्टेशन के समीप स्थापित होगा दिशोमगुरु स्व. शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा

PALAMU : पलामू के हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में दिशोमगुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के नाम पर तीन महत्वपूर्ण जनोपयोगी कार्यों की संभावना प्रबल हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) किसान मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने इस संबंध में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार को लिखित आवेदन सौंपा था।आवेदन पर संज्ञान लेते हुए नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने पृष्ठांकित आदेश जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया है। मंत्री के इस आदेश के बाद हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में दिशोमगुरु शिबू सोरेन के नाम पर तीन कार्यों के मूर्त रूप लेने की उम्मीद मजबूत हो गई है। आवेदन में जपला रेलवे स्टेशन के समीप दिशोमगुरु स्व. शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने, उनके नाम पर एक सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने तथा जपला-नबीनगर मुख्य पथ पर डीहवार बाबा रोड के समीप “शिबू सोरेन द्वार” के निर्माण की मांग की गई है।

आदिवासी व शोषित-वंचित समाज के लिए
दिशोमगुरु शिबू सोरेन ने किया आजीवन संघर्ष : बशिष्ठ कुमार सिंह

झामुमो किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बशिष्ठ कुमार सिंह ने कहा कि दिशोमगुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे और उन्होंने आदिवासी, किसान व शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके नाम पर प्रतिमा, पुस्तकालय और द्वार का निर्माण आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचारधारा और सामाजिक चेतना से जोड़ने का कार्य करेगा।स्थानीय नागरिकों और झामुमो कार्यकर्ताओं में इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इन कार्यों से हुसैनाबाद की पहचान और गौरव में वृद्धि होगी। पुस्तकालय से विद्यार्थियों और युवाओं को शैक्षणिक लाभ मिलेगा, वहीं प्रतिमा और शिबू सोरेन द्वार क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत करेगा।अब सभी की निगाहें हुसैनाबाद नगर पंचायत की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि प्रक्रिया शीघ्र पूरी होती है, तो जल्द ही हुसैनाबाद शहर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से जुड़े तीन महत्वपूर्ण स्थलों के लिए जाना जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!