Palamu : पुलिस टीम पर पथराव व हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई, 8 अभियुक्त गिरफ्तार

Palamu : रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्साहा में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट एवं हिंसक झड़प की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, रेहला द्वारा वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।घटनास्थल पर लगभग 200-300 लोगों की भीड़ एकत्रित थी। इसी दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर भी अपने अंगरक्षकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझाकर शांति स्थापित करने का प्रयास किया। परंतु भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों को पुलिस के विरुद्ध उकसाया जाने लगा, जिसके फलस्वरूप भीड़ उग्र हो गई।उग्र भीड़ द्वारा पुलिस पार्टी के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव एवं लाठी-डंडे से हमला किया गया तथा पुलिसकर्मियों को खदेड़ने का प्रयास किया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन भीड़ के और अधिक उग्र होने पर पुलिस को आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी जख्मी हुए तथा सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।उक्त घटना के संबंध में रेहला थाना काण्ड संख्या-122/2026, दिनांक 09.11.2026 दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की गई तथा कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को पूछताछ के उपरांत विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

  1. पिंटु कुमार चौधरी उम्र करीब 21 वर्ष पिता बिफन चौधरी
  2. विकास कुमार चौधरी उम्र करीब 20 वर्ष पिता बिफन चौधरी
  3. रोहित कुमार चौधरी उम्र करीब 20 वर्ष पिता चन्द्रदेव चौधरी
  4. कंचन कुमार चौधरी उम्र करीब 33 वर्ष पिता राजेश चौधरी
  5. विकास चौधरी उम्र करीब 23 वर्ष पिता संतोष चौधरी
  6. धर्मदेव चौधरी उम्र करीब 22 वर्ष पिता जयराम चौधरी
  7. बिनोद चौधरी उम्र करीब 44 वर्ष पिता रामकिशुन चौधरी
  8. बिजय कुमार चौधरी उम्र करीब 35 वर्ष रामपृत चौधरी सभी सा० रक्साहा थाना रेहला जिला-पलामू का नाम शामिल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!