पलामू पुलिस ने 5 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट

DIJITAL DESK – UNITED PALAMU

PALAMU : पलामू के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुक्ता के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थल पर कार्रवाई करते हुए लगभग 5 एकड़ वन भूमि में लगी अवैध अफीम की फसल को शुरुआती अवस्था में ही ट्रैक्टर में रोटावेटर चलाकर पूर्ण रूप से विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी पुअनि गोपाल कुमार राय, सअनि मृत्युंजय महतो, सअनि सुनील सुभाष भेंगरा, पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। इस अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम-पता सत्यापन उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।पुलिस एवं वन विभाग द्वारा आगे भी अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!