
कलावती न्यूरो थेरेपी वैलनेस सेंटर में 17 दिसंबर को होगा निःशुल्क उपचार शिविर का आयोजन
शिविर में सभी प्रकार के रोगियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा : डॉ. विवेक कुमार
Dijital Desk – United Palamu
Latehar : शहर की चटनाही रोड स्थित कलावती न्यूरो थेरेपी वैलनेस सेंटर के द्वारा 17 दिसंबर बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क न्यूरो थेरेपी उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इसकी जानकारी देते हुए डॉक्टर विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी प्रकार के रोगियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर में बिना दवा और बिना मशीन के थियोपिक पद्धति के माध्यम से उपचार किया जाएगा, जो शरीर के प्राकृतिक संतुलन को सुधारने में सहायक मानी जाती है।इस उपचार पद्धति से कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं में राहत मिलती है।डॉ. विवेक ने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर से संबंधित अधिक जानकारी अथवा पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9031594119 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।





