Dedicated Premier School सुदना में सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Palamu : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर 2026 को डेडीकेटेड प्रीमीयर स्कूल (DPS) सुदना में “सामूहिक वन्दे मातरम् गायन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। गायन से पूर्व उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन एवं पुष्प अर्पित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर श्वेता कुमारी, मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer), उप-प्राचार्या, समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने एक साथ स्वर मिलाकर राष्ट्रगीत का गायन किया तथा राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।

मौके पर प्राचार्य डॉक्टर श्वेता कुमारी ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वाधीनता की चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। इसके सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति एवं एकता की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की समृद्ध राष्ट्रीय विरासत से जोड़ते हुए उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!