Special : डीप डिप्रेशन का असर ! झारखंड में आज भी झमाझम बारिश, कल से मौसम में सुधार के संकेत

Report : Central Desk @ New Delhi

Ranchi : झारखंड में लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है.बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द की गईं. मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर से राज्य में मौसम में सुधार की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश के कारण कई नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई जगह सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है. जगदलपुर समेत कई इलाकों में घरों में पानी घुसने की खबर है. कई जिलों में प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है. इधर उत्तराखंड में आज भी मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन ही देश के कई राज्यों में मौसमी बदलाव के लिए जिम्मेदार है. यह डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जो कमजोर होकर आज दोपहर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों तक पहुंच सकता है. इसके बाद सिस्टम का बचा हुआ लो-प्रेशर एरिया उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा. इसके असर से पूर्वी यूपी, बिहार और पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ने की संभावना है.

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से यूपी, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश का दौर जारी है. उत्तराखंड में कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ओडिशा और बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!