United Palamu का News मृतक के भतीजा ने मुंबई में देखा, परिजनों को शव लेने भेजा मेदिनीनगर

अज्ञात व्यक्ति की हुई पहचान, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन

Report : Upendra Kumar Papu

Palamu : यूनाइटेड पलामू पोर्टल में खबर छपने के बाद अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। यूनाइटेड पलामू की खबर देखने के बाद मुम्बई से मृतक के भतीजा रोहित शर्मा ने शव का पहचान किया। रोहित ने पलामू में अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी और पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

मृत व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बांसडीह गांव निवासी अमरेश शर्मा के रूप में की गई है।मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि अमरेश शर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।जिसके कारण वह परिवार से बिछड़ कर मेदनीनगर शहर में जहां-तहा घूम कर मांगने खाने का काम करते थे। इसी बीच मेदिनीनगर शहर के शदिक मंजिल चौक के पास शुक्रवार की सुबह अमरेश शर्मा की आकास्मिक मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद शहर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था।

शनिवार को परिजन मृत व्यक्ति की पहचान के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने यूनाइटेड पलामू को धन्यवाद दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!