लेस्लीगंज के चौरा का था अज्ञात शव, परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
Palamu : यूनाइटेड पलामू पोर्टल में खबर छपने के बाद अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। यूनाइटेड पलामू की खबर देखने के बाद मुम्बई से मृतक के भतीजा रोहित शर्मा ने पहचान किया और अपने परिजनों को पलामू पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

मृत व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बांसडीह गांव निवासी अमरेश शर्मा के रूप में की गई है।मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि अमरेश शर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।जिसके कारण वह परिवार से बिछड़ कर मेदनीनगर शहर में जहां-तहा घूम कर मांगने खाने का काम करते थे।
इसी बीच शुक्रवार को शहर के शदिक चौक के पास शुक्रवार की सुबह अमरेश शर्मा की आकास्मिक मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था।
शनिवार को परिजन मृत व्यक्ति की पहचान के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।




