CID ने JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में 3 को किया अरेस्ट

Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पूछताछ के बाद सीआईडी की टीम ने जमशेदपुर नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार हुए आरोपितों में गिरिडीह के रहने वाले संजय कुमार के अलावा रामा कृष्णा कुमार और कोडरमा का रहने वाला अजय कुमार शामिल है।

सीआईडी के जरिये गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनुचित माध्यमों का उपयोग कर अवैध लाभ प्राप्त किया था। पिछले कई दिनों से इन सभी अभ्यर्थियों से सीआईडी के जरिये लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पूछताछ के क्रम में ठोस साक्ष्य मिलने के बाद सीआईडी ने तीनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया। अबतक इस मामले में सीआईडी की टीम ने 36 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और शामिल अन्य संदिग्धों की आगे की जांच कर रही है। सीआईडी ने यह कार्रवाई सीआईडी थाना कांड संख्या- 01/2025 में की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!