गढ़वा में निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर में 170 मरीजों को मिला लाभ

Gadhwa : सैमफोर्ड हॉस्पिटल रांची के द्वारा गढ़वा बिशनपुर नवादा रोड स्थित डॉ परवेज आलम के नए अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर आयोजन के पहले एमजीएम मेडिकल सेंटर गढ़वा के प्रोप्राइटर डॉक्टर परवेज आलम ने सैमफोर्ड हॉस्पिटल से आए हुए चिकित्सको एवं एजीएम मार्केटिंग ऑफिसर अमित कुमार चंदेल को बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

जिसके बाद न्यूरो रोग के डॉक्टर युवराज लहरे ने करीब 80 मरीजों को इलाज किया।वही हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साजिद अंसारी ने 90 मरीजों का निशुल्क बीपी, शुगर जांच किया। वही मौके पर उपस्थित एजीएम मार्केटिंग ऑफिसर अमित कुमार चंदेल ने कहा की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन की वजह से क्षेत्र के ग्रामीण जनता को बहुत ही सहूलियत होती है लोगों को फ्री में अपना जांच कराने मुफ्त दवा मिलने का अवसर प्राप्त होता है।

मौके पर उपस्थित सैमफोर्ड हॉस्पिटल के एजीएम मार्केटिंग सह भ्रष्टाचार निरोधक जॉच ब्यूरो के प्रदेश सचिव अमित चंदेल , अमरेश, दुर्गेश, नीतीश, नैंसी, अनु, नसीम, अन्य लोग थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!